जमात
कोझिकोड (केरल), 16 मई कुन्नामंगलम के पास स्थित एक सर्विस सेंटर में शनिवार की सुबह आग लगने से कम से कम 11 लग्जरी कारें जल कर खाक हो गईं।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दमकल गाड़ियों के घटनास्थल पर पहुंचने के दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
स्थानीय लोगों ने सुबह छह बजे आग की लपटों को देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
कुन्नामंगलम के तूलमवायल में स्थित कार्यशाला बेंज कारों का सर्विस स्टेशन है।
प्राथमिक सूचना के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY