एजेंसी न्यूज

कोविड-19: प्रवासियों के लौटने से उत्तराखंड में बढ़े संक्रमण के मामले

दस दिन पहले राज्य के लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोविड-19: प्रवासियों के लौटने से उत्तराखंड में बढ़े संक्रमण के मामले
जमात

देहरादून, 16 मई उत्तराखंड में प्रवासियों के वापस आने से कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है।

दस दिन पहले राज्य के लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि राज्य में जब से प्रवासियों का लौटना शुरू हुआ है तब से जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ये सभी व्यक्ति महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा या दिल्ली से आए हैं।

पिछले दस दिन में उत्तराखंड में संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता जे सी पांडेय ने कहा, “संक्रमण के सभी ताजा सामने आए मामले उन लोगों के हैं जो बाहर से आए हैं।”

महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने कहा, “राज्य में जब से प्रवासियों का लौटना शुरू हुआ है कोविड-19 के मामले बढ़ गए हैं। पिछले दस दिन में 17 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।”

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दो लाख से अधिक प्रवासियों में से अभी तक 82,834 लोग राज्य में वापस आए हैं और यह प्रक्रिया आने वाले 10-15 दिन तक चलेगी।

कुमार ने कहा कि बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को 14 दिन के लिए अनिवार्य रूप से घर पर या सरकारी केंद्र में पृथक-वास में रखा जा रहा है और यदि वे स्थानीय लोगों के साथ भागने की कोशिश करेंगे तो महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन कानून के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने कहा कि प्रवासियों की संक्रमण की औचक जांच चार श्रेणियों में की जा रही है।

इनमें 65 साल से अधिक की उम्र के लोग, बाहरी राज्यों में स्थित अस्पताल से लौटे व्यक्ति और लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान वापस आए लोग शामिल हैं।

सड़क मार्ग से वापस आ रहे प्रवासियों की औचक जांच उधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून जिले में सीमा पर स्थित जांच चौकी पर की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).