प्रवासी संकट से निपटने में नाकाम रही केन्द्र और राज्य सरकार: चव्हाण
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज के संबंध में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाओं पर भी असंतोष व्यक्ति किया।
पुणे, 16 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्य वापस भेजने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहीं।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज के संबंध में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाओं पर भी असंतोष व्यक्ति किया।
उन्होंने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है तो सरकार को लोगों की खर्च की क्षमता को बढ़ाना होगा, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस पैकेज में खर्च की क्षमता बढ़ाने पर बहुत ही कम जोर दिया गया है।
राज्य से प्रवासी कामगारों के पलायन पर चव्हाण ने कहा, ''मुझे लगता है कि केन्द्र और राज्य सरकार ने प्रवासियों के साथ इस तरह पेश आकर बहुत बड़ी गलती की है। उन्हें उनके राज्यों में भेजना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है, जिसे निभाने में हम पूरी तरह नाकाम रहे हैं।''
उन्होंने कहा कि प्रवासियों को उनके घर भेजने का इंतजाम करने के लिये पैसा खर्च किया जाना चाहिये था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चव्हाण ने कहा कि देश को वैश्विक वित्तीय संस्थानों से मिल रहे पैसों को स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने पर खर्च किया जाना चाहिये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

