स्मिथ कोहली के आस-पास भी नहीं, भारतीय कप्तान तेंदुलकर से भी बेहतर: पीटरसन
उन्होंने कहा कि रनों का पीछा करने के मामले में भारतीय कप्तान ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया है।
लंदन, 16 मई इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने कहा कि विराट कोहली के ‘अविश्वसनीय आंकड़ों’ के सामने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ कही नहीं ठहरते।
उन्होंने कहा कि रनों का पीछा करने के मामले में भारतीय कप्तान ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया है।
मौजूद समय में स्मिथ और कोहली दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज है लेकिन पीटरसन के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व कप्तान कोहली के आस-पास नहीं ।
पीटरसन ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी एमबांग्वा के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में कहा, ‘‘ कोहली शानदार है। रनों का पीछा करते समय उसका रिकार्ड गजब का है। लगातार इतने दबाव में होते हुए भी वह भारत को मैच जिताता है।’’
जब एमबांग्वा ने पीटरसन से कोहली और तेंदुलकर में से किसी एक को चुनने को कहा तो इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मैं फिर से कोहली का नाम लूंगा, रनों का पीछा करने में वह लाजवाब है। ऐसे में उसका औसत 80 का है और उसने ज्यादातर शतकीय पारी रनों का पीछा करते हुए खेला है।
पीटरसन ने कहा, ‘‘वह लगातार भारत के लिए मैच जीतता है। रनों का पीछा करने में उसका आंकड़ा और बेहतर हो रहा है।’’
कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगाये है और तीनों प्रारूपों में उनका औसत 50 से अधिक है। स्मिथ का टेस्ट में औसत कोहली से बेहतर है। स्मिथ ने 73 मैचों में 62.74 की औसत से 7227 रन बनाये है।
कोहली के नाम 86 टेस्ट में 7240 रन है और उनका औसत 53.62 का है। एकदिवसीय में भारतीय खिलाड़ी का औसत 59.33 और टी20 50.80 का है। स्मित का एकदिवसीय और टी20 में क्रमश: 42.46 और 29.60 का औसत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

