एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान में लॉकडाउन में ढील, आंशिक रूप से बहाल हुई घरेलू उड़ान सेवा

पाकिस्तान में कोविड-19 के कारण 830 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में लॉकडाउन में ढील, आंशिक रूप से बहाल हुई घरेलू उड़ान सेवा

इस्लामाबाद, 16 मई कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन में ढील दी गई है। इसी क्रम में पाकिस्तान में शनिवार को घरेलू विमान सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल की गईं।

पाकिस्तान में कोविड-19 के कारण 830 लोगों की मौत हो चुकी है।

जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने पिछले हफ्ते कहा था कि लॉकडाउन में वह चरणबद्ध तरीके से ढील देगी क्योंकि लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था और कार्यबल पर खराब प्रभाव पड़ रहा है।

शनिवार को देश के पांच प्रमुख हवाईअड्डों से घरेलू उड़ानें शुरू कर दी गई हैं।

रिपोर्ट में कहा, ‘‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के विमान ने 84 यात्रियों को लेकर कराची से लाहौर के लिए उड़ान भरी। निजी एयरलाइनों के विमानों ने भी लाहौर और इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरी।’’

कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, क्वेटा और पेशावर के हवाईअड्डों से उड़ानों का संचालन शुरू किया गया है। विमानों में कुल यात्री क्षमता की 50 फीसदी सीटें ही भरने की इजाजत होगी।

यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी 31 मई तक बढ़ा दी गई है।

पाकिस्तान में शनिवार तक 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 1,581 नए मामले आए और देश में संक्रमण के कुल 38,799 मामले हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).