केन्द्र को महाराष्ट्र, अन्य राज्यों की मदद करनी चाहिए: थोराट ने राहुल की मांग का समर्थन करते हुए कहा
राहुल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा था, ‘‘आप (सरकार) कर्ज दीजिए, लेकिन भारत माता को अपने बच्चों के साथ साहूकार का काम नहीं करना चाहिए, सीधे उनकी जेब में पैसे देना चाहिए। इस वक्त गरीबों, किसानों और मजदूरों को कर्ज की जरूरत नहीं, पैसों की जरूरत है।’’