एजेंसी न्यूज

पंजाब के मुख्यमंत्री ने शराब की तस्करी पर रोक लगाने का आदेश दिया

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने तत्काल उन उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया जिनके क्षेत्र में शराब की तस्करी या अवैध तरीके से शराब बनाई जा रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने शराब की तस्करी पर रोक लगाने का आदेश दिया
जमात

चंडीगढ़, 16 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पुलिस को शराब की तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया ताकि नकदी संकट से जूझ रहे राज्य में राजस्व हानि को रोका जा सके।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने तत्काल उन उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया जिनके क्षेत्र में शराब की तस्करी या अवैध तरीके से शराब बनाई जा रही है।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को 23 मई से शराब तस्करों की पहचान करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किया है।

विज्ञाप्ति के मुताबिक अधिकारियों को शराब तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून और महामारी रोग अधिनियम की धाराओं सहित सभी संभव कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन की वजह से आर्थिक और वित्तीय दबाव है एवं राज्य सरकार को राजस्व एकत्र करने के लिए सभी संभव उपाए अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, इसलिए राज्य तस्करी के जरिये दूसरे राज्यों से शराब लाने और अवैध तरीके से शराब बनाने से होने वाले राजस्व हानि को वहन नहीं कर सकता।

उल्लेखनीय है कि 14 मई को पुलिस ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पटियाला के घनौर स्थित शराब की अवैध फैक्टरी पर छापा मारा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).