एजेंसी न्यूज

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, नौकरशाह महामारी उन्मूलन में लगे हैं, लेकिन राजनीतिक नेतृत्व नदारद

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में फिलहाल शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की गठबंधन सरकार है।

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, नौकरशाह महामारी उन्मूलन में लगे हैं, लेकिन राजनीतिक नेतृत्व नदारद
जमात

पुणे, 16 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के दौरान जहां नौकरशाह महामारी उन्मूलन में जुटे हुए हैं, वहीं ‘‘राजनीतिक नेतृत्व नदारद है।’’ हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बयान को राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार की आलोचना के रूप में ना देखा जाए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में फिलहाल शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की गठबंधन सरकार है।

देश में राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं मुंबई इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल हालात ऐसे हैं कि एक ओर जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ अन्य नौकरशाहों को एक साथ दो-दो विभागों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को शासन संबंधी परामर्श देते हुए चव्हाण ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का पहला काम अच्छे आईएएस अधिकारियों को सही जगह पर नियुक्ति देना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नियुक्तियां करते हुए उनकी योग्यता और अनुभव का ध्यान रखना चाहिए ताकि मौजूदा वक्त में राज्य को इसका लाभ मिले। फिलहाल करीब 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिवार्य रूप से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, उनके पास काई काम नहीं है, जबकि कुछ अधिकारियों के पास दो-दो विभाग हैं। मुख्यमंत्री को एक दिन में इन रिक्त पदों को भरना चाहिए।’’

चव्हाण ने कहा कि ‘‘सचिव स्तर के अधिकारियों’’ को दोष देने का कोई लाभ नहीं है क्योंकि वे अपनी इच्छानुसार काम करते हैं ‘‘लेकिन राजनीतिक नेतृत्व को कुछ ठोस निर्णय लेने चाहिए।’’

लेकिन , उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार की आलोचना नहीं कर रहा। मैं जो कह रहा हूं उसे सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए। इस रूप में नहीं देखना चाहिए कि मैं स्वयं अपनी सरकार की आलोचना कर रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).