द्वितीय विश्वयुद्ध में भारत में तैनात रहे पूर्व सैनिक ने लॉकडाउन के बाद फिर यात्रा की इच्छा जतायी
पूर्व सैनिक टॉम मूर कोरोना वायरस मरीजों की मदद के लिये धन जुटाने के अभियान के तहत अपने बगीचे में चक्कर काट कर इंटरनेट सनसनी बन चुके हैं। मूर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में एक इंजीनियर के तौर पर सेवा दी थी। वह ड्यूक ऑफ वेलिंगटन के रेजीमेंट में थे।
लंदन, 16 मई द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में सेवा दे चुके 100 वर्षीय एक पूर्व सैनिक ने कहा है कि लॉकडाउन के बाद वह फिर भारत की यात्रा करना चाहते हैं। लॉकडाउन के बाद की उनकी कुछ इच्छाओं में यह भी शामिल है।
पूर्व सैनिक टॉम मूर कोरोना वायरस मरीजों की मदद के लिये धन जुटाने के अभियान के तहत अपने बगीचे में चक्कर काट कर इंटरनेट सनसनी बन चुके हैं। मूर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में एक इंजीनियर के तौर पर सेवा दी थी। वह ड्यूक ऑफ वेलिंगटन के रेजीमेंट में थे।
‘द टाइम्स’ को दिये एक साक्षात्कार में मूर ने कोरोना वायरस लॉकडाउन हटने के बाद एक बार फिर से भारत की यात्रा करने की इच्छा जताई है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिर से भारत जाना पसंद करूंगा।’’
उन्होंने पिछले महीने ही अपना 100 वां जन्म दिन मनाया है।
मूर ने एनएचएस चैरिटी टूगेदर के लिये 3.3 करोड़ पाउंड जुटाए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

