वरिष्ठ माकपा नेता के वरदराजन का निधन
माकपा की राज्य इकाई के सचिव के बालाकृष्णन ने यहां एक बयान में कहा कि 73 वर्षीय नेता उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे और शनिवार को दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
चेन्नई, 16 मई वरिष्ठ माकपा नेता और पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य के वरदराजन का शनिवार को तमिलनाडु के करूर में निधन हो गया। पार्टी की राज्य इकाई ने यह जानकारी दी।
माकपा की राज्य इकाई के सचिव के बालाकृष्णन ने यहां एक बयान में कहा कि 73 वर्षीय नेता उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे और शनिवार को दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
वरदराजन के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का छह साल पहले निधन हो गया था।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने वरदराजन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने तिरुवनंतपुरम में एक बयान में कहा, ‘‘माकपा के पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य, वरदराजन का निधन वामपंथी संगठनों के किसान आंदोलनों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।’’
लंबे समय से किसान सभा के महासचिव रहे वरदराजन ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था।
पार्टी में उनके योगदान को याद करते हुए, बालाकृष्णन ने कहा कि वरदराजन एक सरल और मिलनसार इंसान थे।
उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता के सम्मान में, सभी कार्यक्रमों को तीन दिनों के लिए रद्द किया जा रहा है और यहां तक कि राज्य भर में पार्टी के झंडे तीन दिनों तक आधा झुके रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

