क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया।
बीएमएस ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने पर भी सुरक्षा की दृष्टि सेआपत्ति जताई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसीपी और थाना प्रभारी के सपंर्क में आए 17 पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में भेजा गया है।
कुछ प्रवासी श्रमिक पड़ोसी राज्य पंजाब से पैदल और साइकिल के जरिए लंबी दूरी तय करके यहां के करेड़ा खुर्द गांव के पास पहुंचे।
देश के बड़े शहरों की स्थिति अभी भी सबसे खराब है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों में से 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग महज पांच शहरों मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई और पुणे मे रहते हैं। इन पांचों शहरों में करीब 46,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
गोयल ने कहा कि जिलाधिकारियों को राज्य के नोडल अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे द्वारा निर्धारित नोडल अधिकारियों के साथ तालमेल बनाना होगा।
पीठ 20 से 22 मई तक जमानत और अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेंगी।
महासभा के अध्यक्ष महेश पाठक ने पत्र में कहा कि रामेश्वरम, तिरुपति, बालाजी, खाटूश्याम, द्वारिकाधीश, बांकेबिहारी, राधारमण, केशवदेव, दानघाटी आदि मंदिर ‘‘चमत्कारिक देवालय’’ हैं।
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को भी संक्रमण मुक्त होने के बाद 508 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
सरकार ने शनिवार को रक्षा विनिर्माण में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) की सीमा में वृद्धि करने, छह अन्य हवाईअड्डों के निजीकरण, नागर विमानन क्षेत्र के लिये और अधिक वायु क्षेत्र खोलने और कोयले के वाणिज्यिक खनन में निजी क्षेत्र को प्रवेश देने की घोषणाएं की।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से प्रदेश में कोरोना वायरस ने चार और लोगों की जान ले ली। इसमें दो मरीज उज्जैन तथा इन्दौर व मंदसौर का एक-एक व्यक्ति शामिल है। प्रदेश में अब तक 243 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामले के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 30,706 तब पहुंच गई है। वहीं शनिवार को 524 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अबतक 7,088 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
एक आदेश में कहा गया कि अगर प्रवासी कामकार सड़क या रेल पटरी पर पैदल चलते पाए जाते हैं, तो उन्हें तत्काल नजदीक के आश्रय स्थल ले जाकर तब तक उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जानी चाहिए जबतक विशेष ट्रेन या बस से उनके घर जाने का इंतजाम न हो जाए।
उन्होंने कहा, हालांकि, राज्य सरकार 31 मई तक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने के पक्ष में नहीं है।
इसमें कहा गया कि तबलीगी जमात और उससे संबद्ध मरीजों की संख्या 1251 है ।
कुमार ने कहा कि इन घोषणाओं से घरेलू विमानन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सिरोही ने कहा कि मामले की जांच की जानी चाहिए क्योंकि शिकायतकर्ता को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फोन नंबरों की जानकारी नहीं मिल सकती है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 64 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
हम चाहते हैं कि तूफान की स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए ही श्रमिक विषेष ट्रेनों के परिचालन को स्थगित किया जाए और पूरी तरह बंद न किया जाए.
पुलिस ने बताया कि कुछ मजदूर दिल्ली से आ रहे थे। रास्ते में चाय पीने रूके, उसी समय तड़के तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग—19 पर औरैया—कानपुर देहात वाले हिस्से पर हादसा हुआ।