एजेंसी न्यूज

पंजाब ने वायु, रेल और सड़क परिवहन को शुरू करने की अनुशंसा की

उन्होंने कहा, हालांकि, राज्य सरकार 31 मई तक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने के पक्ष में नहीं है।

पंजाब ने वायु, रेल और सड़क परिवहन को शुरू करने की अनुशंसा की
जमात

चंडीगढ़, 16 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र को हवाई, रेल और अंतरराज्यीय बस सेवा को सीमित क्षमता के साथ बहाल करने का सुझाव दिया है।

उन्होंने कहा, हालांकि, राज्य सरकार 31 मई तक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने के पक्ष में नहीं है।

मुख्यमंत्री द्वारा अन्य सुझाव जो राज्य सरकार की ओर से केंद्र को दिये गये हैं उनमें सभी बाजारों और बाजार संकुलों में दुकानों को क्रमवार तरीके से खोलने की अनुमति देना, शहरी क्षेत्रों में बिना पांबदी के साथ उद्योगों और निर्माण गतिविधियों को बहाल करना और सभी वस्तुओं की ई-कॉमर्स बिक्री की अनुमति देने का सुझाव दिया है।

सिंह ने बयान में कहा, ‘‘राज्य सरकार ने केंद्र को भेजी अपनी सिफारिशों में हवाई, रेल और अंतर-राज्यीय बस सेवा को सीमित क्षमता के साथ बहाल करने, अंतर जिला और जिले के भीतर बस, टैक्सी, कैब, रिक्शा, ऑटोरिक्शा सेवा को पर्याप्त तैयारियों जैसे यात्रियों की सीमित संख्या, चालक एवं यात्रियों के तापमान की जांच के साथ शुरू करने का सुझाव दिया है।’’

राज्य सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों को पूरे हफ्ते सामान्य कार्यावधि के दौरान खोलने की अनुमित देने का सझाव दिया है। साथ ही कहा है कि कार्यालय पहुंचने के समय को अलग-अलग किया जा सकता है ताकि भीड़-भाड़ से बचा सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुबह पांच बजे से शाम के सात बजे तक लोगों की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं चाहती और अगर कोई पाबंदी लगानी भी हो तो यह समय सीमा शाम सात बजे से सुबह पांच बजे के बीच हो।

पंजाब सरकार उन गतिविधियों पर पाबंदी जारी रखना चाहती है जिसमें बड़ी संख्या में लोग एक छत के नीचे जमा होते हैं जैसे शॉपिंग मॉल, सिनेमा, विवाह समारोह स्थल, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जमावड़ा एवं धार्मिक स्थल।

सिंह ने कहा कि 18 मई के बाद अधिकतम दुकानों और कारोबार को खोलने की कोशिश होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).