रांची के हिंदपीढ़ी में उपद्रवियों ने केंद्रीय बलों से मारपीट की
क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया।
रांची, 16 मई झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े निषिद्ध
क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में आज रात उपद्रवियों द्वारा अशान्ति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त राय महिमापत रे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले को शान्त करवाया।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
उपायुक्त रे ने बताया कि अब हिन्दपीढ़ी में पूरी स्थिति
नियंत्रण में है।
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर कमान संभाले हुए हैं। मौके पर रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं महानिरीक्षक भी पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

