एजेंसी न्यूज

हरियाणा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर रहे प्रवासी श्रमिकों को 'हल्का बल' प्रयोग कर तितर-बितर किया

कुछ प्रवासी श्रमिक पड़ोसी राज्य पंजाब से पैदल और साइकिल के जरिए लंबी दूरी तय करके यहां के करेड़ा खुर्द गांव के पास पहुंचे।

हरियाणा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर रहे प्रवासी श्रमिकों को 'हल्का बल' प्रयोग कर तितर-बितर किया
जमात

यमुनानगर, 16 मई अपने गृह राज्य वापस जाने की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने वाले प्रवासी मजूदरों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को 'हल्का बल' प्रयोग करना पड़ा।

कुछ प्रवासी श्रमिक पड़ोसी राज्य पंजाब से पैदल और साइकिल के जरिए लंबी दूरी तय करके यहां के करेड़ा खुर्द गांव के पास पहुंचे।

पहले से ही यहां के राहत शिविर में रह रहे कुछ अन्य श्रमिक और पंजाब से आए श्रमिक एकत्र होकर यमुनानगर-पंचकुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए।

पुलिस ने कहा कि इन प्रवासियों ने राजमार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया, जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

पुलिस ने रास्ता खोलने के लिए इन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन सभी प्रवासी उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य स्थानों पर भेजे जाने के लिए तत्काल इंतजाम करने की मांग पर अड़ गए।

उन्होंने कहा कि प्रवासियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद वे लोग अपना सामान वहीं छोड़कर पास के ही खेतों की तरफ भाग गए।

प्रशासन ने प्रवासियों को घर वापस भेजने का प्रबंध करने का आश्वासन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).