Coronavirus Updates in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 3,376 नये मामले आए सामने, 45 मरीजों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,376 नये मामले सामने आने से बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,27,459 हो गयी। वहीं 45 और रोगियों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 6,245 हो गई. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में दी गई.