मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भारत के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देश और दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं.
सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहने वाले सिंगर अदनान सामी ने अपने मोटापे को लेकर एक मजेदार फोटो शेयर की है जिसे देखकर उनके फॉलोअर्स भी हंस रहे हैं और उनके सेन्स ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं.
बॉलीवुड में साल 2019 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई जिसमें रोमांटिक, ड्रामा और कॉमेडी समेत अन्य कई जॉनर की फिल्म शामिल थी. अपने रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड फिल्मों ने इस साल भी अपने फैंस को इसकी सौगात दी और कई ऐसी फिल्में देखने को मिली जिसमें रोमांस और हॉट सीन्स का तड़का लगाया गया था.
सलमान खान ने जहां 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया वहीं उस दिन उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने बेटी को जन्म दिया. इस खबर से पूरे खान और शर्मा परिवार में खुशी की लहर है. आज अर्पिता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और ऐसे में परिवार में आज बेबी का ग्रैंड वेलकम होगा.
साल 2019 जल्द ही अंत होने वाला है और 2020 में कई सारी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में कई हिट फिल्मों के सीक्वल भी रिलीज होंगे जिसका दर्शकों को भी लाफि इंतजार है.
बिग बॉस 13 के हर एपिसोड में देखा गया है कि ज्यादातर एलिमिनेशन वीकेंड का वॉर एपिसोड में होता आया है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर कयास लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते अरहान खान शो से बाहर हो रहे हैं.
सलमान खान अपने सबसे पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस' से मिले प्रेम को देखकर भावुक हो उठे और सभी के सामने स्टेज पर वो अपने आंसू रोक नहीं पाए. शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान रोते हुए नजर आए.
क्रिकेटर के एल राहुल की इस फोटो को देखकर के बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के आठ उनके रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में तेज हो गई है. इंटरनेट पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है.
अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को देखने सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ भी पहुंच रही है.
अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ स्विटजरलैंड में वेकेशन मना रहे हैं. विराट कोहली ने यहां एन्जॉय करते हुए अनुष्का के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
सपना चौधरी खरीदारी करने बाहर गई हुईं थी जिसके बाद घर लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. ये घटना गुरुग्राम की बताई जा रही है और इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.
अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने अपने पहले दिन ही 15 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई है.
बिग बॉस 13 के घर में हाल ही में जबरदस्त फैशन शो देखने को मिला. यहां सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स ने एक के बाद एक रैंप पर अपनी हॉटनेस से आगल लगा दी.
फिल्म 'सूर्यवंशी' से इसके मेकर्स ने एक टीजर वीडियो आज सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. इसमें बताया गया है कि 'सिंघम' और 'सिम्बा' के बाद अब सूर्यवंशी समाज में बुराइयों से लड़ने के लिए आ रहा है.
सलमान खान ने बीते 27 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया और इसी के साथ इस दिन उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने बेबी गर्ल को जन्म देकर उन्हें जिंदगी का सबसे नायाब तोहफा दिया.
आज जहां सलमान खान अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं वहीं उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी बेटी को जन्म देकर परिवार की खुशियों को डबल कर दिया है. इस खबर से उनके पूरे परिवार में जश्न का माहोल है.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज 54 वर्ष के हो गए. उनका जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. आज जब वो अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं तो ऐसे में उनके फैंस भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं.
क्रिसमस के इस फेस्टिव सीजन का रंग 'बिग बॉस 13' के घर में भी देखने को मिला है. यहां घर वाले जमकर क्रिसमस एन्जॉय करते हुए नजर आए. शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह कैप्टेनसी टास्क के लिए मैदान में एक दूसरे के आमने-सामने आएंगे.
करीना कपूर खान के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में काम करने के बाद क्या वाकई उनके बेटे तैमूर अली खान के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं अक्षय कुमार कुमार? इंटरनेट पर वायरल वीडियो में खुद सुनें अक्षय कुमार और करीना कपूर की ये बातचीत.
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'छपाक' को लेकर जोरों शोरों से प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी सिलसिले में वो हाल ही में पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'डांस+के सेट पर पहुंची जहां कंटेस्टेंट्स ने उन्हें स्पेशल ट्रिब्यूट दिया.