टीवी

क्या प्रेग्नेंट हैं 'बालिका वधू' फेम अविका गौर? पैपराजी के सामने 'उल्टी' करने वाला वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने बताया 'प्रैंक' (Watch Video)

'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री अविका गौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वे अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में अभिनेत्री को अचानक बीमार महसूस करते और उल्टी करते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, बड़ी संख्या में फैंस इसे केवल एक पब्लिसिटी स्टंट या प्रैंक मान रहे हैं.

क्या प्रेग्नेंट हैं 'बालिका वधू' फेम अविका गौर? पैपराजी के सामने 'उल्टी' करने वाला वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने बताया 'प्रैंक' (Watch Video)
अविका गौर और उनके पति मिलिंद चंदवानी (Photo Credit: @viralbhayani/Instagram)

मुंबई: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर (Avika Gor) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें अभिनेत्री अविका गौर और उनके पति मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) पैपराजी के सामने पोज देते नजर आते हैं.  इस दौरान अचानक अविका अपना पेट पकड़कर एक तरफ हो जाती हैं और उन्हें उल्टी जैसा महसूस होता है. उनके पति मिलिंद भी उन्हें संभालते हुए कैमरे से दूर ले जाते हैं. इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर अविका की प्रेग्नेंसी (Pregnancy) को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. यह भी पढ़ें: रुबीना दिलैक ने वायरल वीडियो में कहा 'I am Pregnant', क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस? फैंस के बीच मची खलबली

वीडियो पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स की राय बंटी हुई है. जहां कुछ प्रशंसकों ने इसे 'खुशखबरी' माना है, वहीं एक बड़े वर्ग ने इसे महज एक 'पब्लिसिटी स्टंट' या 'ओवरएक्टिंग' करार दिया है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे तो यह पूरी तरह एक्टिंग लग रही है,' तो वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए लिखा, 'जैसे उनकी शादी मीडिया के सामने हुई थी, वैसे ही अब प्रेग्नेंसी के लक्षण भी मीडिया के सामने ही दिख रहे हैं.'

अविका गोर को मॉर्निंग सिकनेस की शिकायत, देखें वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पहले भी खारिज कर चुकी हैं प्रेग्नेंसी की खबरें

यह पहली बार नहीं है जब अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में आई हैं. जनवरी 2026 में भी ऐसी अफवाहें उड़ी थीं, जिन्हें अभिनेत्री ने पूरी तरह खारिज कर दिया था. उस समय 'टेली टॉक इंडिया' से बात करते हुए अविका ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था, 'ये सभी खबरें पूरी तरह गलत हैं. ऐसी कोई बात नहीं है। हमारे पास कोई और खबर है, जो हम जल्द ही साझा करेंगे.' यह भी पढ़ें: Bharti Singh ने 'काजू' की फेक AI तस्वीरों पर जताई नाराजगी; कहा- ‘अभी तक हमने नहीं दिखाया बच्चे का चेहरा’

'पति पत्नी और पंगा' और विवाह का बैकग्राउंड

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने 30 सितंबर, 2025 को रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के दौरान शादी की थी. शो में शादी के बाद से ही यह जोड़ा लगातार सुर्खियों में रहता है। रियलिटी शो का हिस्सा होने के कारण ही कई प्रशंसकों का मानना है कि यह हालिया 'वीडियो एपिसोड' भी किसी आगामी प्रोजेक्ट के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है.

फिलहाल, अभिनेत्री या उनके पति की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह वाकई कोई गुड न्यूज़ है या किसी नए विज्ञापन अभियान की शुरुआत.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2026 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).