India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Preview: आज भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच टूर्नामेंट का बेहद अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND vs ENG, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Streaming In India: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

भारत ने सुपर-8 चरण में तीन मुकाबले खेले, जिसमें उसे एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. उनके बल्ले से 21 मैचों में 38.11 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 648 रन निकले हैं. हार्दिक पांड्या ने 20 मैचों में 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं. हार्दिक ने 24.78 की औसत से 19 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 5 पारियों में 9.85 की उम्दा औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG T20I Head To Head Record)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम को 12 मैचों में जीत मिली है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में जीत मिल पाई है.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में सफल हो सकते हैं. रात के मुकाबले में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND vs ENG Key Players To Watch Out): सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जोस बटलर, फिलिप साल्ट, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. इन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं फिलिप साल्ट और जसप्रीत बुमराह के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकती है.

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG T20 World Cup 2nd Semi-Final Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.

भारत में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs ENG T20 World Cup 2nd Semi-Final Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs ENG T20 World Cup 2nd Semi-Final Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 2nd Semi-Final Playing Prediction)

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर, बेन डकेट, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, ल्यूक वुड.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.