त्योहार

Ramzan Eid 2026 Mehndi Design: रमजान ईद की तैयारियों में छाई मेहंदी की रौनक, देखें लेटेस्ट और आकर्षक डिजाइन्स

ईद की तैयारियों में महिलाओं के लिए मेहंदी रचाना सबसे खास रस्मों में से एक है. ईद के चांद का स्वागत करने और हाथों को सजाने के लिए बाजार में लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स की भारी मांग रहती है. ऐसे में ईद-उल-फितर के जश्न को खास बनाने के लिए आप ईद के शानदार लेटेस्ट और आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स को अपने हाथों पर ट्राई कर सकती हैं.

Ramzan Eid 2026 Mehndi Design: रमजान ईद की तैयारियों में छाई मेहंदी की रौनक, देखें लेटेस्ट और आकर्षक डिजाइन्स
रमजान ईद मेहंदी डिजाइन्स (Photo Credits: File Image)

Ramzan Eid 2026 Mehndi Design: इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक 'ईद-उल-फितर' (Eid-ul-Fitr) है, जिसका इंतजार दुनिया भर के मुसलमानों को होता है. रमजान महीने (Ramzan Month) के समापन के साथ ही शव्वाल (Shawwal) की पहली तारीख को रमजान ईद (Ramzan Eid) मनाई जाती है, जिसे मीठी ईद (Meethi Eid) के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व भाईचारे, कृतज्ञता और समृद्धि का प्रतीक है. भारत में रमजान की शुरुआत 18 फरवरी से हुई थी, जबकि पहला रोजा 19 फरवरी को रखा गया था. करीब 29-20 दिनों के रोजे के बाद जब शव्वाल का चांद नजर आएगा, तब अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाएगा. जैसे-जैसे रमजान का महीना आगे बढ़ता जाता है, लोगों में ईद के जश्न को मनाने का उत्साह बढ़ने लगता है. खासकर, महिलाएं नए कपड़ों की खरीददारी के साथ-साथ मेहंदी के डिजाइन्स की तलाश में जुट जाती हैं.

ईद केवल नए कपड़ों और पकवानों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह परोपकार का भी अवसर है. ईद की नमाज से पहले 'जकात-अल-फितर' (फितराना) अदा करना हर आत्मनिर्भर मुसलमान के लिए अनिवार्य है. इसमें गरीबों को भोजन या अनाज का दान किया जाता है, ताकि समाज का हर वर्ग खुशी के साथ इस त्योहार में शामिल हो सके.

ईद की तैयारियों में महिलाओं के लिए मेहंदी रचाना सबसे खास रस्मों में से एक है. ईद के चांद का स्वागत करने और हाथों को सजाने के लिए बाजार में लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स की भारी मांग रहती है. ऐसे में ईद-उल-फितर के जश्न को खास बनाने के लिए आप ईद के शानदार लेटेस्ट और आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स को अपने हाथों पर ट्राई कर सकती हैं.

ईद के लिए आसान फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

ईद-उल-फितर बैक हैंड चांद मेहंदी डिजाइन

ईद के लिए स्टाइलिश फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन

मीठी ईद के लिए यूनिक बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

रमजान ईद के लिए खास मेहंदी डिजाइन

रमजान का महीना आध्यात्मिक चिंतन, प्रार्थना और धैर्य का समय होता है. ईद-उल-फितर इसी धैर्य के फल को जश्न के रूप में मनाने का दिन है. यह अवसर अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त करने और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का होता है.

त्योहार की रौनक के बीच सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए, लोग अपने घरों को सजाने और विशेष पारंपरिक व्यंजन बनाने की तैयारियों में व्यस्त हैं. ईद का यह त्योहार पूरे देश में शांति और सद्भाव के संदेश के साथ मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2026 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).