Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Satta Bazar Favorite Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का बेहद अहम मैच है, जहां दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs England T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी. इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था. भारत ने सुपर-8 चरण में तीन मुकाबले खेले, जिसमें उसे एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है.
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG T20I Head To Head Record)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं इंग्लैंड को 12 मैचों में जीत मिली है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में जीत मिल पाई है.
भारत बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs ENG Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY