India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का बेहद अहम मैच है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Pitch Report: सेमीफाइनल के इस बड़े मुकाबले में बल्लेबाजों का होगा जलवा या इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट
भारत ने सुपर-8 चरण में तीन मुकाबले खेले, जिसमें उसे एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. कोहली ने 21 मैचों में 38.11 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 मैचों में 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 24.78 की औसत से 19 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने पांच पारियों में 9.85 की शानदार औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG T20I Head To Head Record)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 17 मुकाबले जीते हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम को 12 मैचों में जीत मिली है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में जीत मिल पाई है.
टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है भारत और इंग्लैंड का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें कुल पांच मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. इनमें से तीन मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं. आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया था. वहीं साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी.
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी खास नजरें (Key Players To Watch)
इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते आए हैं और इस मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह अपनी घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती की स्पिन गेंदबाजी भी मैच का रुख बदल सकती है.
दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम में जोस बटलर, फिलिप साल्ट और बेन डकेट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं. वहीं जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY