India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Pitch Report And Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच टूर्नामेंट का बेहद अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah Stats At Wankhede Stadium: वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें
भारत ने सुपर-8 चरण में तीन मुकाबले खेले, जिसमें उसे एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. उनके बल्ले से 21 मैचों में 38.11 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 648 रन निकले हैं. हार्दिक पांड्या ने 20 मैचों में 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं. हार्दिक ने 24.78 की औसत से 19 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 5 पारियों में 9.85 की उम्दा औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG T20I Head To Head Record)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं इंग्लैंड को 12 मैचों में जीत मिली है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में जीत मिल पाई है.
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में सफल हो सकते हैं. मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.
वानखेड़े स्टेडियम का छोटा बाउंड्री साइज बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करता है. ऐसे में फैंस को एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है क्योंकि रात के मुकाबले में ओस का असर दूसरी पारी में देखने को मिल सकता है.
मौसम अपडेट (Mumbai Weather Update)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश की कोई खास आशंका नहीं है. तापमान लगभग 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शाम के समय हल्की नमी और ओस देखने को मिल सकती है, जो दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 2nd Semi-Final Playing Prediction)
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर, बेन डकेट, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, ल्यूक वुड.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY