Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. वहीं इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया. भारत ने सुपर-8 चरण में तीन मुकाबले खेले, जिसमें उसे एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. कोहली ने 21 मैचों में 38.11 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 मैचों में 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं और 24.78 की औसत से 19 विकेट भी लिए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने पांच पारियों में 9.85 की शानदार औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG T20I Head To Head Record)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 29 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 17 मुकाबले जीते हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम को 12 मैचों में जीत मिली है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है.
टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है भारत और इंग्लैंड का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें कुल पांच मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. इसमें से तीन मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं. आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया था. वहीं साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी.
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG T20 World Cup 2nd Semi-Final Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
भारत में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs ENG T20 World Cup 2nd Semi-Final Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत बनाम इंग्लैंड की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs ENG T20 World Cup 2nd Semi-Final Live Streaming In India)
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 2nd Semi-Final Playing Prediction)
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर, बेन डकेट, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन और ल्यूक वुड.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY