‘The Last Message’: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने सुसाइड की धमकी दी, इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार पर मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया (Watch Video)
अनुराग डोभाल (Photo Credit: @anurag_dobhal/Instagram)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) और 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से चर्चित हुए अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal)  ने 4 मार्च को एक वीडियो (Video) साझा किया है, जिसे उन्होंने अपना ‘आखिरी संदेश’ (The Last Message) बताया है. इस वीडियो में अनुराग काफी परेशान और भावुक नजर आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने उनकी पत्नी रितिका डोभाल (Ritika Dobhal) से अंतरजातीय विवाह (Inter-Caste Marriage) के कारण उन्हें गंभीर रूप से प्रताड़ित (Mental Harassment) किया है. यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary: सपना चौधरी का शॉकिंग खुलासा, गैंगस्टर्स के लिए किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

परिवार पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

वीडियो में अनुराग ने दावा किया कि उनके परिवार ने पहले शादी के लिए सहमति दी थी, लेकिन शादी से केवल पांच दिन पहले उन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया. अनुराग का आरोप है कि उन्हें अपने ही परिजनों द्वारा अपमानित किया गया. उन्होंने कहा, ‘मुझसे माफी मांगने और पैरों में झुकने के लिए कहा गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी.’

अनुराग ने यह भी बताया कि वे काफी समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे हैं और उन्हें अपने परिवार का अपेक्षित प्यार नहीं मिल पाया. उन्होंने वीडियो में अपने परिवार के कुछ सदस्यों का नाम लेते हुए उन्हें अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

निजी संघर्षों का खुलासा

अनुराग ने अपने वीडियो में अपने अतीत के संघर्षों के बारे में भी बात की. उन्होंने खुलासा किया कि 14 साल की उम्र में वे ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ चुके हैं. उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में जब उन्हें और उनकी पत्नी को गर्भावस्था की जानकारी मिली थी, तो उन्हें लगा था कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन जल्द ही उनकी पत्नी भी घर छोड़कर अपने माता-पिता के घर चली गई, जिससे वे पूरी तरह टूट गए.

वकीलों को सख्त निर्देश

वीडियो के अंत में, अनुराग ने अपने वकील और दोस्तों से अपील की है कि उनके निधन के बाद किसी को भी बख्शा न जाए. उन्होंने कहा, ‘मुझे मेरे परिवार ने बहुत परेशान किया है. मेरी मौत के लिए वही जिम्मेदार हैं.’ उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कुछ वीडियो और ऑडियो क्लिप्स भी संलग्न करने की बात कही है. यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं 'बालिका वधू' फेम अविका गौर? पैपराजी के सामने 'उल्टी' करने वाला वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने बताया 'प्रैंक' (Watch Video)

मानसिक स्वास्थ्य सहायता (हेल्पलाइन)

अनुराग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है. विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक तनाव से जूझ रहे किसी भी व्यक्ति को अकेलेपन का शिकार होने के बजाय मदद लेनी चाहिए. यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक दबाव में है, तो कृपया नीचे दी गई हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:

  • टेली मानस (स्वास्थ्य मंत्रालय): 14416 या 1800 891 4416
  • निमहंस (NIMHANS): +91 80 26995000 / 5100 / 5200 / 5300 / 5400
  • वंद्रेवाला फाउंडेशन: 9999 666 555
  • पीक माइंड- 080-456 87786
  • अर्पिता आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन- 080-23655557
  • आईकॉल- 022-25521111 और 9152987821
  • सीओओजे मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन (सीओओजे)- 0832-2252525

पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर-

  • ऑल इंडिया मेन हेल्पलाइन: 9911666498
  • मिलाप: 9990588768
  • मेन वेलफेयर ट्रस्ट: 8882498498

नोट: इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच का इंतजार करना उचित होगा.