India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Key Players To Watch Out: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का बेहद अहम मैच है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Prediction: अहम मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

भारत ने सुपर-8 चरण में तीन मुकाबले खेले, जिसमें उसे एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. कोहली ने 21 मैचों में 38.11 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 मैचों में 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं और 24.78 की औसत से 19 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने पांच पारियों में 9.85 की शानदार औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG T20I Head To Head Record)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मैचों में जीत मिली है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में जीत मिल पाई है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज. मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं और बड़े मैचों में मैच का रुख बदल सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज. अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को भी परेशान कर सकते हैं.

जोस बटलर: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज. पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को तेज शुरुआत दिलाने में माहिर हैं.

जोफ्रा आर्चर: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज. नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं और डेथ ओवरों में भी घातक साबित हो सकते हैं.

इसके अलावा हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि इंग्लैंड के लिए फिलिप साल्ट और बेन डकेट मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 2nd Semi-Final Playing Prediction)

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर, बेन डकेट, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, ल्यूक वुड.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.