सलमान खान ने बिग बॉस के साथ पूरे किये 10 साल, शो से मिला प्यार देखकर भर आई भाईजान की आंखें
सलमान खान अपने सबसे पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस' से मिले प्रेम को देखकर भावुक हो उठे और सभी के सामने स्टेज पर वो अपने आंसू रोक नहीं पाए. शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान रोते हुए नजर आए.
Bigg Boss 13 Update: कलर्स टीवी (Colors TV) के पॉपुलर गेम शो 'बिग बॉस सीजन 13' और सलमान खान (Salman Khan) का रिश्ता काफी पुराना रहा है. इस शो को सलमान बीते 10 साल से होस्ट करते नजर आ रहे हैं. शो के हर सीजन में दर्शकों ने सलमान के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक मनोरंजक और विवादित कंटेस्टेंट्स देखे. अब इस शो के साथ सलमान के 10 साल पूरे होने पर कलर्स टीवी और बिग बॉस ने मिलकर सलमान को एक स्पेशल ट्रिब्यूट दिया.
बिग बॉस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर शो के आनेवाले एपिसोड का एक प्रोमो पोस्ट किया गया है जिसमें शो पर सलमान के प्रति प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया गया.
सलमान भी शो पर सभी का ये प्रेम देखकर बेहद भावुक हो गए और स्टेज पर ही रोने लगे. वो अपने आंसू रोक नहीं पाए और काफी इमोशनल नजर आए.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Sneak Peek 03 | 28 Dec 2019 Asim Riaz को लेकर भावुक हुए Sidharth Shukla
सलमान खान के साथ इस शो को नई बुलंदियां हासिल हुईं. शो पर सलमान जहां दर्शकों को हंसाते हैं वहीं गलती पर उनकी क्लास भी लगाए आए हैं. शो पर भले ही सलमान सिर्फ वीकेंड्स पर नजर आते हैं. लेकिन उन्हें देखने के लिए दर्शक और साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स हमेशा उनका इंतजार करते आए हैं.
बात करें 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की तो हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) गेस्ट के रूप में यहां नजर आए और उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और असीम रियाज (Asim Riaz) की एक बार फिर से दोस्ती कराई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2019 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

