बॉलीवुड

कभी 220 किलो के रह चुके अदनान सामी ने अपने मोटापे को लेकर शेयर किया ऐसा मीम, जमकर हंस रहे लोग

सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहने वाले सिंगर अदनान सामी ने अपने मोटापे को लेकर एक मजेदार फोटो शेयर की है जिसे देखकर उनके फॉलोअर्स भी हंस रहे हैं और उनके सेन्स ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं.

कभी 220 किलो के रह चुके अदनान सामी ने अपने मोटापे को लेकर शेयर किया ऐसा मीम, जमकर हंस रहे लोग
अदनान सामी (Photo Credits: Twitter)

सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) सोशल मीडिया पर अक्सर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने चाहनेवालों के साथ अपने काम और साथ ही अपने अनुभवों को लेकर कई बातें शेयर करते रहते हैं. हाल ही में ट्विटर पर उन्होंने एक मजेदार फोटो शेयर की है जिसे देखकर लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं. अदनान ने ट्विटर पर एक हाथी की फोटो शेयर की है जिसमें वो कपड़ा पहने हुए नजर आ रहा है. इस फोटो में हाथी टी-शर्ट और पेंट पहना हुआ है.

अदनान ने इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "मेरे पुराने कपड़े." इस फोटो के साथ उनके कैप्शन को पढ़कर ट्विटर पर लोग हंस रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि खुदपर मजाक करना सभी के बस की बात नहीं होती और इसलिए वाकई हिम्मत चाहिए होती है.

ये भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन बिल 2019: अदनान सामी फॉमूर्ले से ही बाहरी मुस्लिमों को नागरिकता देने का पक्षधर है आरएसएस

इस बात को लेकर भी लोग अदनान की तारीफ कर रहे हैं. आपको बता दें कि अदनान कभी अपने मोटापे को लेकर काफी चर्चा में रहा करते थे. एक समय था जब वो तकरीबन 220 किलो के थे. लोग उन्होंने अपने बॉडी को लेकर कड़ी मेहनत की और अपना वजन घटाया.

साल 2018 में उन्होंने अपना वजन 220 से घटाकर 75 किलो तक लिया था. लोग उनका ये बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर दंग रह गए थे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2019 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).