Alina Amir Viral Video: 'डीपफेक' विवाद के बीच अलिना आमीर की वापसी: इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
वायरल वीडियो और डीपफेक विवाद के बाद पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार अलिना आमीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी वापसी की है. उन्होंने एक सशक्त संदेश के साथ स्पष्ट किया है कि वह इन हमलों से डरने वाली नहीं हैं.
Alina Amir Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में जहां अफवाहें अक्सर सच्चाई से ज्यादा तेजी से फैलती हैं, वहां अक्सर पीड़ित चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन मशहूर पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर (Pakistani Influencer) अलिना आमीर (Alina Amir) ने एक अलग रास्ता चुना है. 'डीपफेक' वीडियो विवाद और इंटरनेट पर चल रहे प्रोपेगेंडा के बीच 'सरसराहट गर्ल' ('Sarsarahat Girl') के नाम से मशहूर अलिना ने इंस्टाग्राम पर एक साहसी पोस्ट के साथ वापसी की है. उन्होंने ट्रोलर्स को चुनौती देते हुए संदेश दिया है कि वह अटूट हैं और पीछे हटने वाली नहीं हैं. यह भी पढ़ें: AI Scam: अलीना आमिर 4:47 न्यू वीडियो से लेकर आरोही मिम 3 मिनट 24 सेकंड वायरल लिंक तक: AI को कैसे पहचानें?
‘Still Unstoppable’: अलिना का करारा जवाब
विवाद के चरम पर पहुंचने के बाद अलिना ने अपनी पहली बड़ी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक तस्वीर साझा की. भूरे रंग की ड्रेस में अपनी फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा:
‘Still standing. Still unstoppable.’ (अभी भी खड़ी हूं, अभी भी अपराजेय हूं.)
इस पोस्ट को अब तक 53,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. उनके प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में 'फायर' और 'हार्ट' इमोजी के जरिए अपना समर्थन जताया है, जिससे यह साफ है कि उनकी कम्युनिटी इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है.
नए वायरल वीडियो लीक विवाद के बाद इंस्टाग्राम पर अलीना आमिर
View this post on Instagram
क्या है पूरा विवाद?
अलिना अमीर, जो अपनी लिप-sync वीडियो और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से मिलती-जुलती शक्ल के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में एक दुर्भावनापूर्ण साइबर हमले का शिकार हुईं. टेलीग्राम और X (पूर्व में ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म पर एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसे अलिना का बताया जा रहा था.
- डीपफेक का दावा: अलिना ने इस सप्ताह की शुरुआत में चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो 100% फर्जी है और इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाया गया है.
- अधिकारियों से अपील: उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से सार्वजनिक रूप से मदद मांगी और महिलाओं को बदनाम करने वाले इन डीपफेक क्रिएटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की.
- कानूनी कार्रवाई: अलिना ने बताया कि उन्होंने साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज करा दी है. उनका कहना है कि ऐसे हमले महिलाओं के जीवन को बर्बाद करने और उनकी छवि खराब करने के लिए किए जाते हैं. यह भी पढ़ें: अलीना आमिर 'लीक' वीडियो कांड: 2026 में डीपफेक तकनीक का काला चेहरा आया सामने; जानें कैसे काम करता है यह खतरनाक स्कैम
अलीना आमिर ने AI-जनरेटेड नए वायरल वीडियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
View this post on Instagram
साइबर बुलिंग के खिलाफ एक स्टैंड
अलिना अमीर का अकाउंट डिएक्टिवेट करने या छिपने के बजाय ‘Still Standing’ जैसे शब्दों के साथ वापसी करना, उन इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक मिसाल है जो एआई तकनीक के जरिए होने वाले शोषण का शिकार होते हैं. उन्होंने अपनी वीडियो अपील में स्पष्ट रूप से कहा कि एआई-आधारित मानहानि और डिजिटल दुर्व्यवहार में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2026 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

