बॉलीवुड

घर के बाहर फैंस का हुजूम देखकर इमोशनल हुए सलमान खान, दोबारा मामूजान बनने पर दिया ऐसा रिएक्शन 

सलमान खान ने बीते 27 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया और इसी के साथ इस दिन उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने बेबी गर्ल को जन्म देकर उन्हें जिंदगी का सबसे नायाब तोहफा दिया.

घर के बाहर फैंस का हुजूम देखकर इमोशनल हुए सलमान खान, दोबारा मामूजान बनने पर दिया ऐसा रिएक्शन 
सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)

Salman Khan 54th Birthday: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने परिवार और फैंस के साथ मिलकर अपना 54वां बेहद शानदार ढंग से सेलिब्रेट किया. हर वर्ष की तरह की पनवेल फार्महाउस पर न जाकर उन्होंने भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के यहां अपना बर्थडे केक काटा. उनके लिए ये दिन बेहद खास भी था क्योंकि उनके जन्मदिन के साथ ही उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने बेबी गर्ल को जन्म दिया. ऐसे में सलमान इस बात को लेकर भी काफी खुश थे.

शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए मुंबई के बांद्रा (Bandra) इलाके स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स (Galaxy Apartments) के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली. ऐसे में सलमान भी अपने घर की बालकनी पर पहुंचे और हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन करते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें: सलमान खान की बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म, भाईजान को बर्थडे पर मिला नायाब तोहफा

अपने प्रति अपने फैंस का प्रेम देखकर सलमान बेहद इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू भी बहने लगा. मीडिया में आई इन फोटोज में ये चीज साफ देखी जा सकती है.

सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)
सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)

इधर खान और शर्मा परिवार में बेबी अयात के जन्म से खुशियों की लहर है. इसे लेकर भी सलमान ने ट्विटर पर अपने दिल की बात कहते हुए लिखा, "इस खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है अयात. धन्यवाद अर्पिता और आयुष, आपने मुझे और परिवार को सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट दिया है. उम्मीद करता हूं कि जो भी हमारे इस मैसेज को पढ़ रहा है वो उन्हें अपना प्रेम और आशीर्वाद दे ताकि ये बड़ी होकर हम सभी को और गर्व महसूस कराए. आप सभी के प्रेम और सम्मान के लिए धन्यवाद. आप सब बेहद विनम्र रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).