सलमान खान की बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म, भाईजान को बर्थडे पर मिला नायाब तोहफा
आज जहां सलमान खान अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं वहीं उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी बेटी को जन्म देकर परिवार की खुशियों को डबल कर दिया है. इस खबर से उनके पूरे परिवार में जश्न का माहोल है.
Arpita Khan Sharma Blessed with Baby Girl: सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा ने आज बेटी को जन्म दिया है. अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा (Aayush Sharma) एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं और ऐसे में पूरे खान-शर्मा परिवार में जश्न का माहोल है. इससे पहले अर्पिता ने 30 मार्च, 2016 को बेटे आहिल (Ahil Sharma) को जन्म दिया था और आज उनके घर बेबी गर्ल का आगमन हुआ है. आज जहां ये परिवार सलमान का 54वां जन्मदिन मना रहा है वहीं घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने के चलते इनके लिए ये डबल सेलिब्रेशन का वक्त है.
26 दिसंबर की रात को भाई सलमान खान के बर्थडे की केक कटिंग सेरेमनी के बाद अगले दिन सुबह अर्पिता को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया था जिसके बाद आज उनके यहां नन्ही परी आई है. आयुष शर्मा ने इसकी खुशी सभी से शेयर भी की. इसके साथ ही आयुष ने बताया कि उनकी बेटी का नाम आयत शर्मा है.

इस खुशखबरी के चलते न सिर्फ इनका परिवार बल्कि सलमान के फैंस भी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अर्पिता और आयुष को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2019 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

