बॉलीवुड

Shocking: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

सपना चौधरी खरीदारी करने बाहर गई हुईं थी जिसके बाद घर लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. ये घटना गुरुग्राम की बताई जा रही है और इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

Shocking: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की कार का गुरुग्राम (Gurugram) में एक्सीडेंट (Accident) हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सपना गुरुवार की रात को गुरुग्राम के हीरो हौंडा चौक से शॉपिंग करके घर लौट रहीं थी जब एक कार ने तेजी से आकर अचानक उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी जिसकी वजह से सपना की कार को काफी नुक्सान भी हुआ है. लेकिन इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. ये जरूर बताया जा रहा है कि गाड़ियों की भिड़ंत के चलते काफी डैमेज जरूर हुआ है.

इस घटना के बाद उस कार का चालक मौके से फरार हो गया. इधर सपना की कार के नंबर प्लेट समेत कई हिस्से टूट गए हैं. फिलहाल सपना ने इस मामले में किसी भी तरह की पुलिस कंप्लेंट नहीं दर्ज की है. बादशाहपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ने आश्वासन दिया है कि इस केस में कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी लेकिन ये तब ही मुमकिन है जब सपना इसे लेकर शिकायत दर्ज कराएं. ये भी पढ़ें: सपना चौधरी स्टेज पर कर रहीं थी डांस, स्टेज पर चढ़ा शख्स और कर दी ऐसी हरकत, देखें Viral Video

आपको बता दें कि सपना ने अपने स्टेज परफॉर्मेंसेस और लाइव इवेंट्स के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बनाया. सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) में हिस्सा लेकर सपना ने देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल की. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).