टीवी

Video: 'बिग बॉस 13' के घर में फैशन शो, माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई का हॉट अंदाज देखकर कायल हुए लोग

बिग बॉस 13 के घर में हाल ही में जबरदस्त फैशन शो देखने को मिला. यहां सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स ने एक के बाद एक रैंप पर अपनी हॉटनेस से आगल लगा दी.

Video: 'बिग बॉस 13' के घर में फैशन शो, माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई का हॉट अंदाज देखकर कायल हुए लोग
माहिरा शर्मा शेफाली बग्गा और रश्मि देसाई (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 13 Video: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में हमने अब तक काफी लड़ाई, झगड़े और विवाद देखे और साथ ही यहां बीते कुछ दिनों में काफी ड्रामा भी देखने को मिला. अब शो में कंटेस्टेंट्स ने फैशन शो आयोजित करते हुए रैंप पर अपना हॉट अंदाज दिखाया. शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), मधुरिमा तुली, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा ने फैशन रैंप पर अपने खूबसूरत अंदाज से दर्शकों का और अन्य घरवालों का मन मोह लिया.

बिग बॉस ने घरवालों को एक मनोरंजक टास्क दिया था. इस टास्क के तहत घर को फैशन रैंप मर तब्दील किया गया था और साथ ही यहां शहनाज गिल, मधुरिमा तुली, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा को रैंप पर सभी को इम्प्रेस करना था. इसके लिए शेफाली जरीवाला और आरती सिंह इन चारों महिलाओं के लिए फैशन स्टाइलिस्ट बनी हुईं थी. यहां ये अभी एक पॉपुलर हेयर आयल ब्रैंड को भी प्रमोट करते हुए नजर आए.

इस टास्क के लिए असीम रियाज (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) जज बने थे और साथ ही पारस छाबड़ा इसके होस्ट थे. यहां सिद्धार्थ और असीम ने इन चारों महिलाओं से कई सारे मजेदार सवाल भी पूछे जिसके जवाब सुनकर घरवाले भी हंस पड़े. इस टास्क में शहनाज गिल ने बाजी मारी और जजेस को खुश किया जिसके कारण वो विजेता घोषित हुईं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Episode 64 Sneak Peek 02 | 27 Dec 2019: Shehnaaz Gill की कप्तानी की हुई मुश्किल शुरुआत

शो के आनेवाले एपिसोड में देखा जाएगा कि रोहित शेट्टी यहां एंट्री करते हैं और सिद्धार्थ और असीम के बीच मतभेद को खत्म करने की कोशिश करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).