Mumbai Water Lake Update: मुंबईकरों को राहत, झीलों में बढ़ा पानी का स्तर; जल भंडार 54 फीसदी के पार पहुंचा; BMC ने सोशल मीडिया पर साझा किए आंकड़े
मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाले सात प्रमुख जलाशयों का जलस्तर बढ़कर 54.05 प्रतिशत हो गया है. बीएमसी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण जलभंडार में 1.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Mumbai Water Lake Update: मुंबई और उसके आसपास के कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से शहर को पानी सप्लाई करने वाले सात जलाशयों का जलस्तर लगातार सुधर रहा है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार, 19 जुलाई सुबह 6 बजे से 20 जुलाई सुबह 6 बजे तक हुए जलभराव के बाद सात झीलों का कुल जलभंडार बढ़कर 54.05 प्रतिशत हो गया है. यह आंकड़े मुंबईकरों के लिए जल आपूर्ति के लिहाज से राहत देने वाले हैं.
बीएमसी ने सोशल मीडिया पर साझा किए आंकड़े
बीएमसी ने सोमवार सुबह 8:04 बजे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर जलभंडार की ताजा स्थिति साझा की. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में झीलों के कुल जलस्तर में 1.66 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. लगातार हो रही बारिश से झीलों में पानी की आवक बनी हुई है. यह भी पढ़े: Mumbai Water Lake Update: मुंबईकरों के लिए राहत की खबर: बारिश से जलाशयों का जलस्तर 52.39% पहुंचा, जल्द खत्म हो सकती है पानी की कटौती
झीलों में बढ़ा पानी का स्तर
रविवार, दिनांक १९ जुलै २०२६ सकाळी ६ ते सोमवार, दिनांक २० जुलै २०२६ या २४ तासात झालेल्या पावसामुळे मुंबईला पाणी पुरवठा करणाऱ्या ७ जलाशयांचा साठा ५४.०५ % झाला आहे .
गेल्या २४ तासात जलाशय साठ्यात १.६६ % वाढ झाली आहे. #MyBMCUpdates pic.twitter.com/XW6aqvNnsy
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 20, 2026
सात जलाशयों की स्थिति और पानी की आवक
मुंबई को अपर वैतरणा, मोदक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी झील से पानी की आपूर्ति की जाती है. मानसून सीजन की शुरुआत के बाद से कैचमेंट एरिया में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते इन झीलों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
मुंबईकरों को मिलेगी जल कटौती से राहत
जुलाई महीने में झीलों के जलस्तर में हुई इस बढ़ोतरी से बीएमसी और मुंबईवासियों को बड़ी राहत मिली है. यदि कैचमेंट इलाकों में बारिश का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले दिनों में जलाशयों की स्थिति और बेहतर रही तो मुंबई में दस फीसदी पानी की कटौती को ख़त्म कर सकती है. फिलहाल बीएमसी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2026 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

