Sooryavanshi Teaser: अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन का पुलिसिया अंदाज कर देगा रोंगटे खड़े, देखें Video
फिल्म 'सूर्यवंशी' से इसके मेकर्स ने एक टीजर वीडियो आज सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. इसमें बताया गया है कि 'सिंघम' और 'सिम्बा' के बाद अब सूर्यवंशी समाज में बुराइयों से लड़ने के लिए आ रहा है.
Sooryavanshi Teaser Video: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' का एक टीजर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर जारी कर दिया है. फिल्म का इस टीजर में इसके किरदारों की एक झलक देखने को मिलती है. टीजर की शुरुआत में दिखाया गया है कि 'सिंघम' (Singham) और 'सिम्बा' (Simmba) के रूप में इन पुलिसवालों ने समाज में बुराइयों से लड़ाई की. अब इनके साथ ही 'सूर्यवंशी' भी क्राइम से निपटने के लिए इनके साथ आगे आ गया है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है.
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के 1 साल पूरे हो गए हैं. सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी की इस पॉवर पैक्ड तिकड़ी के साथ आ रही है पुलिस, 27 मार्च, 2020!"
ये भी पढ़ें: सूर्यवंशी के सेट पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच हुई लड़ाई का वीडियो आया सामने, वजह हैरान करने वाली
आपको बता दें कि फिल्म 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं. फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

