ऐसा डांस देखकर दीपिका पादुकोण के भी बहने लगे आंसू, डांस+ के सेट से Viral हुआ Video
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'छपाक' को लेकर जोरों शोरों से प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी सिलसिले में वो हाल ही में पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'डांस+के सेट पर पहुंची जहां कंटेस्टेंट्स ने उन्हें स्पेशल ट्रिब्यूट दिया.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं और वो जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) में नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर उन्होंने प्रमोशन्स भी शुरू कर दिया है और हाल ही में इसी सिलसिले में वो पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'डांस+' (Dance+) के सेट पर पहुंची. यहां कंटेस्टेंट्स ने उनकी फिल्म 'पद्मावत' से उनके सॉन्ग 'घूमर' पर एक बेहद शानदार परफॉर्मेंस देकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया और साथ ही उनका स्वागत किया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अन्य शो जजेस के साथ बैठीं दीपिका कंटेस्टेंट्स के डांस से इतनी प्रभावित हो जाती हैं कि वो खुदको रोक नहीं पाती हैं.
ये भी पढ़ें: Chhapaak के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर फूट-फूटकर रोने लगीं दीपिका पादुकोण, देखें Photos
दीपिका उनका डांस देखकर रोने लगती हैं और अपने हाथों से अपना चेहरा छुपाकर खुदको संभालती हैं. ये देखकर रेमो डीसूजा दीपिका को सुपोर्ट करते हैं और उन्हें सांतवना देते हैं. दीपिका कहती हैं, "मैं कई सारे शोज में जा चुकी हूं लेकिन आज जो मैं महसूस कर रही हूं वो मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं. मैं बस तहे दिल से आप सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूं."
बताया जा रहा है कि दीपिका जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) पर भी नजर आ सकती हैं. बात करें फिल्म 'छपाक' की तो यहां दीपिका एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में नजर आएंगी. ये फिल्म 10 जनवरी, 2019 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

