टेक

Celebrating Zohra Segal: महान एक्ट्रेस और डांसर ज़ोहरा सहगल की याद में गूगल ने बनाया शानदार डूडल

Google ने आज ज़ोहरा सहगल को एक आर्टिस्टिक डूडल समर्पित किया है. सहगल एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर और कोरियोग्राफर थीं. उन्होंने सही मायने में अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान हासिल की. ज़ोहरा मुमताज़ सहगल का जन्म पठान परिवार में 27 अप्रैल, 1912 को सहारनपुर, ब्रिटिश भारत में हुआ था.

Celebrating Zohra Segal: महान एक्ट्रेस और डांसर ज़ोहरा सहगल की याद में गूगल ने बनाया शानदार डूडल
ज़ोहरा सहगल की याद में गूगल ने बनाया शानदार डूडल, (फोटो क्रेडिट्स: गूगल )

Google ने आज ज़ोहरा सहगल को एक आर्टिस्टिक डूडल समर्पित किया है. सहगल एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर और कोरियोग्राफर थीं. उन्होंने सही मायने में अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान हासिल की. ज़ोहरा मुमताज़ सहगल का जन्म पठान परिवार में 27 अप्रैल, 1912 को सहारनपुर, ब्रिटिश   भारत में हुआ था. उनका पूरा नाम साहिबज़ादी ज़ोहरा बेगम मुमताज़ -उल्ला खान था. उन्होंने 20 के दशक की शुरुआत में जर्मनी के ड्रेसडेन के एक प्रतिष्ठित बैले स्कूल में पढ़ाई की और बाद में भारतीय नृत्य अग्रणी उदय शंकर (Uday Shankar) के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूर किया. भारत लौटने के बाद, उन्होंने 1945 में इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन के साथ जुड़कर अभिनय करना शुरू किया. यह भी पढ़ें: Arti Saha's 80th Birthday: भारतीय स्विमर आरती साहा की 80वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

1962 में लंदन, इंग्लैंड जाने के बाद ज़ोहरा सहगल को इंटरनैशनल स्टेज पर पहचान मिली. उन्होंने 'Doctor Who“ और 1984 की मिनीसिरिज "द ज्वेल इन द क्राउन" (The Jewel in the Crown), माइंड योर लैंग्वेज, तंदूरी नाइट्स, जैसे ब्रिटिश टेलीविजन क्लासिक्स में काम किया. भारत सरकार ने उनके योगदान के लिए साल 1998 में पद्म श्री, 2001 में कालिदास सम्मान, 2010 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया.

आज के डूडल को गेस्ट आर्टिस्ट पार्वती पिल्लई ने बनाया है. पार्वती पिल्लई से जब पूछा गया कि उन्होंने गूगल डूडल के लिए जोहरा सहगल को ही क्यों चुना तो उन्होंने कहा कि, ज़ोहरा सहगल को उनके अभिनय और प्यारे व्यक्तित्व के लिए कई पीढ़ियों से सराहा जाता है. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने तप और जूनून के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक रूढ़ियों को ख़त्म किया है. वे उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो कुछ करना चाहती हैं. मैं उन्हें सदाबहार नानी के रूप में देखते हुए बड़ी हुई हूं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).