बॉलीवुड

Tere Ishk Mein Teaser: धनुष के साथ 'तेरे इश्क में' में नजर आएंगी कृति सेनन, आनंद एल राय की फिल्म का टीजर रिलीज (Watch Video)

निर्देशक आनंद एल राय और अभिनेता धनुष की जोड़ी एक बार फिर फिल्म 'तेरे इश्क में' के साथ लौट रही है. इससे पहले दोनों ने 2013 में फिल्म 'रांझणा' में साथ काम किया था.

Tere Ishk Mein Teaser: धनुष के साथ 'तेरे इश्क में' में नजर आएंगी कृति सेनन, आनंद एल राय की फिल्म का टीजर रिलीज (Watch Video)
Tere Ishq Mein, Kriti Sanon (Photo Credits: Instagram)

Tere Ishk Mein Teaser: निर्देशक आनंद एल राय (Aanand L Rai) और अभिनेता धनुष (Dhanush) की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को अपनी फिल्म 'तेरे इश्क में' से रोमांस और ड्रामा की नई कहानी में ले जाने के लिए तैयार है. इससे पहले, दोनों ने 2013 में सुपरहिट फिल्म 'रांझणा' में एक साथ काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब, 'तेरे इश्क में' के जरिए यह जोड़ी फिर से पर्दे पर दिखेगी.

मंगलवार (28 जनवरी) को इस फिल्म का एक नया टीजर जारी किया गया, जिसमें कृति सेनन (Kriti Sanon) को धनुष के साथ फीमेल लीड के रूप में पेश किया गया है. टीजर में कृति सेनन के किरदार को हाथ में केरोसिन का कैन लिए चलते हुए दिखाया गया, जो फिल्म की कहानी के इमोशनल और रोमांटिक पहलू को उजागर करता है. मेकर्स ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, "जहां इश्क का जुनून हो, वहां कहानी अलग होती है!"

देखें 'तेरे इश्क में'  का टीजर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

फिल्म 'तेरे इश्क में' के संगीत की जिम्मेदारी प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान (A. R. Rahman) ने संभाली है, जो इससे पहले आनंद एल राय के साथ 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी फिल्में दे चुके हैं. फिल्म का संगीत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, क्योंकि एआर रहमान की धुनों के बिना इस फिल्म का रोमांस अधूरा सा लगता है.

फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के निर्माता गुलशन कुमार (Gulshan Kumar), टी-सीरीज़ (T-Series), और कलर येलो (Colour Yellow) हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस किया है भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और कृष्ण कुमार (Krishan Kumar) के साथ-साथ आनंद एल राय (Aanand L Rai) और हिमांशु शर्मा (Himanshu Sharma) ने.

इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले ही उत्सुकता का माहौल बन चुका है, और इसके रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).