बॉलीवुड

IIFA Digital Awards: कृति सेनन को आयफा डिजिटल अवार्ड्स में ‘दो पत्ती’ के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी (View Pics)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के लिए यह साल शानदार साबित हो रहा है. हाल ही में उन्हें IIFA डिजिटल अवार्ड्स में उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म दो पत्ती के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला. कृति ने इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ साझा किया और अपनी टीम को धन्यवाद दिया.

IIFA Digital Awards: कृति सेनन को आयफा डिजिटल अवार्ड्स में ‘दो पत्ती’ के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी (View Pics)
Krtiti Sanon (Photo Credits: Instagram)

IIFA Digital Awards:  बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के लिए यह साल शानदार साबित हो रहा है. हाल ही में उन्हें IIFA डिजिटल अवार्ड्स में उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म दो पत्ती के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला. कृति ने इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ साझा किया और अपनी टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "पहली बार बेस्ट एक्टर अवार्ड, वह भी मेरी प्रोडक्शन फिल्म दो पत्ती के लिए. यह एक खास पल है."

कृति ने अपनी फिल्म की को-प्रोड्यूसर और राइटर कनिका ढिल्लों को भी बधाई दी, क्योंकि दो पत्ती को ‘बेस्ट स्टोरी’ का अवार्ड भी मिला.

IIFA 2025: नोरा फतेही ने 'ओ साकी साकी' पर दमदार परफॉर्मेंस देकर मंच पर लगाई आग, फैंस हुए दीवाने (Watch Video)

टीम और फैंस का आभार: कृति सेनन

कृति सेनन ने अपनी टीम और फैंस का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत उनके प्यार और सपोर्ट के बिना संभव नहीं थी. उन्होंने इस खास मौके के लिए अपने स्टाइलिस्ट और टीम का भी शुक्रिया अदा किया. कृति सेनन की दो पट्टी एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब इस अवार्ड के बाद फिल्म को और भी ज्यादा पहचान मिल रही है.

'दो पत्ती' के लिए आयफा डिजिटल अवॉर्ड:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).