क्रिकेट

GT vs RR, TATA IPL 2025 23rd Match Live Toss And Scorecard: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी नौ अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.

GT vs RR, TATA IPL 2025 23rd Match Live Toss And Scorecard: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans And Rajasthan Royals, TATA IPL 2025 23rd Match Live Toss And Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 23वां मुकाबला आज यानी नौ अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के कंधों पर हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने चार मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम को तीन मुकाबलों में जीत हासिल हुई हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम भी चार मैच खेली हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की हुई है. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, TATA IPL 2025 23rd Match Stats And Preview: गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, ईशांत शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे.

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स मैच का लाइव स्कोरकार्ड:

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).