Fact Check: उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने 3 साल में 168 चूहों को पकड़ने के लिए खर्च किये 69.5 लाख रुपये? PIB से जानें सच्चाई
टाइम्स ऑफ इंडिया ने 16 सितंबर को एक लेख प्रकाशित किया था. जिसमें दावा किया गया था कि उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने तीन वर्षों में 168 चूहों को पकड़ने के लिए 69.5 लाख रुपये खर्च किए हैं. वहीं जब इसकी सच्च्चाई प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) जांची और परखी गई तो इस लेख की सत्यता को खारिज कर दिया
- Read in
- हिंदी
Fact Check: उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन द्वारा चूहों को पकड़ने को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया ने 16 सितंबर को एक लेख प्रकाशित किया था. जिसमें दावा किया गया था कि उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने तीन वर्षों में 168 चूहों को पकड़ने के लिए 69.5 लाख रुपये खर्च किए हैं. यानी प्रति चूहे के पीछे रेलवे ने 41,000 रपये खर्च किये. वहीं जब इसकी सच्च्चाई प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) जांची और परखी गई तो इस लेख की सत्यता को खारिज कर दिया. पीआईबी ने अपनी जांच में टाइम्स ऑफ इंडिया के लेख को भ्रम पैदा करने वाला बताया है. पीआईबी के अनुसार यह लागत लखनऊ डिवीजन में बनाए गए सभी कोचों में कॉकरोच, कृंतक, बिस्तर कीड़े, मच्छरों आदि के कीट नियंत्रण के लिए थी.
हालांकि इस बात का खुलासा एक आरटीआई के जवाब से हुआ है कि उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने साल 2020-2022 के दौरान ये पैसा खर्च किया.
Video:
A @TOIIndiaNews report claims that the Lucknow division of Northern Railway has spent ₹ 69.5 lakh to catch 168 rodents over 3 years, amounting to ₹ 41,000 per rodent #PIBFactCheck
🔯This article is #Misleading
🔯The cost incurred is preventative in nature
(1/2) pic.twitter.com/g16ovQ1sdu
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2023 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

