रोहित शर्मा ने पहली बार बेटे अहान की साथ शेयर की तस्वीर, इंटरनेट पर यूजर्स ने लुटाया प्यार
13 मार्च को रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे अपने चार महीने के बेटे अहान को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी बेटी समायरा भी उनके साथ खेल रही है.
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने बेटे अहान के साथ पहली तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई. 13 मार्च को रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे अपने चार महीने के बेटे अहान को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी बेटी समायरा भी उनके साथ खेल रही है. यह तस्वीर मुंबई स्थित उनके घर की है, जहां वे अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं.
रोहित शर्मा ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को खिताबी जीत दिलाई. 10 मार्च को भारत वापस लौटे रोहित ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 49 ओवरों में 252 रनों का लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. शानदार प्रदर्शन के चलते रोहित को 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया.
आप भी देखें यह प्यारी तस्वीर
View this post on Instagram
अहान के जन्म पर रोहित ने छोड़ा था बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट
अहान का जन्म 15 नवंबर 2024 को हुआ था. उनके जन्म के समय रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेलने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ रहने के लिए यह मैच मिस किया था.
अनुष्का शर्मा और अहान की क्यूट मोमेंट
2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच के दौरान अनुष्का शर्मा और अहान के बीच एक प्यारा मोमेंट भी देखने को मिला. जब अनुष्का अपनी दोस्त रितिका से बात कर रही थीं, तब वे खेल-खेल में अहान से भी बातचीत करती दिखीं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.
इतिहास रचने वाले चौथे कप्तान बने रोहित शर्मा
रोहित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इससे पहले केवल क्लाइव लॉयड, रिकी पोंटिंग और महेंद्र सिंह धोनी ही किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' बन पाए थे. इस जीत के साथ रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऐसे दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने दो से अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं.
उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाया था, जब टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया था. अब उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीत ली.
एमएस धोनी तीन आईसीसी खिताब (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी चार आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, जबकि क्लाइव लॉयड, डैरेन सैमी और पैट कमिंस दो-दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

