RBI Hikes Repo Rate: अब लोन लेना हो जाएगा महंगा, रिजर्व बैंक ने रेपो दर बढ़ाया, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर
रेपो दरों में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और रेपो दर अब बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई है. मार्च 2022 में हेडलाइन CPI मुद्रास्फीति में 7% की तेजी खाद्य मुद्रास्फीति से प्रेरित थी.
RBI Rate Hike: रिजर्व बैंक ने आज रेपो दर में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. RBI के गवर्नर शक्तिकांत दांस ने अगली पॉलिसी समीक्षा से पहले ही दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. रेपो दरों में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और रेपो दर अब बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई है. मार्च 2022 में हेडलाइन CPI मुद्रास्फीति में 7% की तेजी खाद्य मुद्रास्फीति से प्रेरित थी. वहीं मार्च के महीने में 12 में से 9 खाद्य उपसमूहों में मुद्रास्फीति में वृद्धि दर्ज़ की गई.
रेपो दरों में बढ़ोतरी के साथ कर्ज की EMI बढ़ जाएगी क्योंकि बैंकों की कर्ज लागत बढ़ेगी. रेपो दर वो दर होता है जिस पर बैंक रिजर्व बैंक से धन उठाते हैं. इसके बढ़ने के साथ ही बैंकों की कर्ज लागत बढ़ेगी और वो इसे ग्राहकों पर डालेंगे, इससे आने वाले समय में आपका होम लोन, ऑटो लोन या पर्सनल लोन सभी महंगा हो जाएगा.
क्या होता है रेपो रेट
बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है. ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से कर्ज लेते हैं. इस ऋण पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं.
मार्च 2022 में हेडलाइन CPI मुद्रास्फीति में 7% की तेजी खाद्य मुद्रास्फीति से प्रेरित थी: भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास pic.twitter.com/eC4qxjO6Us
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

