VIDEO: सावन में नॉनवेज बेचने पर गाजियाबाद के KFC और नज़ीर रेस्तरां में हंगामा, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल; तमाशबीन बनी पुलिस
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में सावन के महीने को लेकर बड़ा बवाल हो गया. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने KFC और नज़ीर जैसे फूड आउटलेट्स पर हमला बोल दिया.
Non-veg Controversy in Sawan: गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में सावन के महीने को लेकर बड़ा बवाल हो गया. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने KFC और नज़ीर जैसे फूड आउटलेट्स पर हमला बोल दिया. आरोप था कि इन रेस्तरां में सावन के पवित्र महीने में भी नॉनवेज परोसा जा रहा है. नाराज कार्यकर्ताओं ने रेस्तरां के शटर जबरन बंद करा दिए और कर्मचारियों से बदसलूकी भी की. मौके पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन हंगामा नहीं रोक पाई. इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ऐसे विवाद से व्यापार पर असर पड़ता है.
धर्म और कारोबार के बीच की खींचतान ने फिर एक बार यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या किसी की धार्मिक भावनाओं के नाम पर इस तरह का बवाल जायज है?
ये भी पढें: नवरात्रि में ऑनलाइन मंगाया ‘वेज बिरियानी’, निकली ‘नॉनवेज ’
सावन में नॉनवेज बेचने पर KFC और नज़ीर रेस्तरां में हंगामा
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित वसुंधरा इलाके में सावन के महीने में खुले KFC रेस्टोरेंट को लेकर हिंदू रक्षा दल ने विरोध जताया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने जबरन रेस्टोरेंट का शटर बंद कराया और कर्मचारियों को धमकाया. पुलिस मौजूद होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी दिखाई, जिससे… pic.twitter.com/8qzJcjh3xN
— ABP News (@ABPNews) July 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

