क्रिकेट

Happy Birthday Ishan Kishan: ईशान किशन के 27वें जन्मदिन पर फैंस ने खास अंदाज़ में दी टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को बधाई, देखें पोस्ट

ईशान किशन आज 27 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. 18 जुलाई 1998 को बिहार के पटना में जन्मे ईशान किशन ने अपने करियर की शुरुआत अंडर-19 स्तर पर की थी, जहां उन्होंने 2016 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया था. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने 2021 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया

Happy Birthday Ishan Kishan: ईशान किशन के 27वें जन्मदिन पर फैंस ने खास अंदाज़ में दी टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को बधाई, देखें पोस्ट

Happy Birthday Ishan Kishan: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन आज 27 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. 18 जुलाई 1998 को बिहार के पटना में जन्मे ईशान किशन ने अपने करियर की शुरुआत अंडर-19 स्तर पर की थी, जहां उन्होंने 2016 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया था. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने 2021 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अब तक सभी फॉर्मेट में खेल चुके हैं. उन्होंने 27 वनडे में 933 रन, 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 796 रन और 2 टेस्ट में 78 रन बनाए हैं. ईशान किशन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले गिने-चुने बल्लेबाज़ों में से एक हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 126 गेंदों में यह कारनामा किया था. आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. वे मुंबई इंडियंस के साथ खिताब जीत चुके हैं और आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 354 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल है. आइए, देखते हैं कि फैंस ने उन्हें किस तरह जन्मदिन की बधाई दी.

फैंस ने दी ईशान किशन को बधाई

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).