देश

Fact Check: RBI के नाम पर हो रही ठगी, क्रेडिट कार्ड से चुराए जा रहे हैं पैसे; सरकार ने जारी किया अलर्ट

अगर आपके पास भी कोई ऐसा वॉइस कॉल या मैसेज आया है, जिसमें खुद को RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बताकर कहा गया हो कि आपकी क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड हुआ है और आपका बैंक अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है, तो सावधान हो जाइए.

Fact Check: RBI के नाम पर हो रही ठगी, क्रेडिट कार्ड से चुराए जा रहे हैं पैसे; सरकार ने जारी किया अलर्ट
Photo- @PIBFactCheck/X

Fact Check: अगर आपके पास भी कोई ऐसा वॉइस कॉल या मैसेज आया है, जिसमें खुद को RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बताकर कहा गया हो कि आपकी क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड हुआ है और आपका बैंक अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है, तो सावधान हो जाइए. सरकार की तरफ से PIB Fact Check ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई कॉल RBI की तरफ से नहीं किया जा रहा और यह पूरी तरह से फर्जी कॉल है. ये कॉल्स केवल आपको डराकर आपकी बैंक जानकारी चुराने के लिए की जाती हैं.

PIB ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज, वीडियो या फोटो की सच्चाई जानने के लिए वे PIB Fact Check से संपर्क कर सकते हैं. आप WhatsApp (+918799711259) पर मैसेज भेज सकते हैं  या ईमेल (factcheck@pib.gov.in) कर सकते हैं.

ये भी पढें: Fact Check: क्या पाकिस्तान ने गिराया था भारतीय वायुसेना का MiG-29 UPG जेट? PIB ने वायरल खबर का किया पर्दाफाश

RBI के नाम पर हो रही ठगी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).