VIDEO: एमपी के कटनी में शिक्षक के खिलाफ एक्शन, बच्चों को शराब पिलाने के आरोप में निलंबित
वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक नाबालिग छात्रों को देशी शराब में पानी मिलाकर पिलाते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में 10 से 12 साल के करीब 6 बच्चे मौजूद हैं. यह वीडियो उसी घर में मौजूद एक व्यक्ति ने छुपकर रिकॉर्ड किया और फिर इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया.
Teacher Suspended for Serving Alcohol to Students in Katani: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शिक्षा तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जिले की बरही तहसील के खिरहनी ग्राम स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का बच्चों को देशीं शराब पिलाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
कटनी में शिक्षा का मंदिर शर्मसार!
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक नाबालिग छात्रों को देशी शराब में पानी मिलाकर पिलाते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में 10 से 12 साल के करीब 6 बच्चे मौजूद हैं. यह वीडियो उसी घर में मौजूद एक व्यक्ति ने छुपकर रिकॉर्ड किया और फिर इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. यह भी पढ़े: VIDEO: तेलंगाना के खम्मम जिले में सरकारी स्कूल की महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई, छात्रों के बाल काटने के आरोप में नौकरी से निलंबित
शिक्षा का मंदिर शर्मसार!
कटनी, मध्य प्रदेश में एक शिक्षक द्वारा मासूम बच्चों को देशी शराब पिलाने का घिनौना कृत्य सामने आया है।
यह घटना प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भाजपा सरकार की लापरवाही का सीधा प्रमाण है।
भाजपा शासन में शिक्षक मर्यादा भूले बैठे हैं और सरकार आंख मूंदे बैठी है। pic.twitter.com/Zl66PF7I9x
— Manjeet Ghoshi (@ghoshi_manjeet) April 18, 2025
बच्चों को शराब पिलाने के आरोप में टीचर निलंबित
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है. हालांकि, इस घटना से लोगों में गहरा रोष है और वे आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
जालौन में भी कुछ इसी तरह मामला सामने आया था
इससे पहले उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भी एक बेहद आपत्तिजनक मामला सामने आया था। कुठौन्द के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. सुरेश चंद्र पर आरोप है कि उन्होंने सर्दी-जुकाम के इलाज के बहाने एक पांच वर्षीय बच्चे को सिगरेट "पीना सिखाया. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. चंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और उनका तबादला कर दिया गया.
हालांकि डॉक्टर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए सफाई दी है कि सिगरेट असली नहीं, बल्कि चॉकलेट की थी, और वीडियो उनके ही कर्मचारियों ने जानबूझकर बनाया है. बावजूद इसके, मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

