Pune Bridge Collapse: पुणे ब्रिज हादसे में 4 लोगों की मौत, कई लापता, तलाश के लिए बचाव अभियान जारी (Watch Video)
महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को इंद्रायणी नदी पर एक पुराना पुल ढह जाने से उफनती नदी में गिरने से कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई है. कई लोग अब भी लापता हैं. अब तक चार शव बरामद हुए हैं और कई लोग घायल हैं. लापता लोगों की तलाशी के लिए विशेष टीम अभियान चला रही है। अब तक 39 लोगों को बचाया गया है.
Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को इंद्रायणी नदी पर एक पुराना पुल ढह जाने से उफनती नदी में गिरने से कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई है. कई लोग अब भी लापता हैं. अब तक चार शव बरामद हुए हैं और कई लोग घायल हैं. लापता लोगों की तलाशी के लिए विशेष टीम अभियान चला रही है. अब तक 39 लोगों को बचाया गया है.
पुणे के इंद्रायणी नदी पर बना ब्रिज धरासाई
पुणे के मावल तालुका में कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के अचानक ढहने से बड़ी संख्या में लोग पानी में गिर गए और उफनती नदी में बह गए. घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में पुल के कुछ हिस्से टूटकर नदी में गिरते दिखाई दे रहे हैं. विभिन्न एजेंसियां लापता लोगों का पता लगाने में लगी हुई हैं. बचाव अभियान के दौरान ढही संरचना के कुछ हिस्सों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया है. यह भी पढ़े: Pune Bridge Collapse: पुणे इंद्रायणी ब्रिज हादसे में दो की मौत, 32 जख्मी, सीएम फडणवीस ने बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश; VIDEO
पुणे ब्रिज हादसे में 4 लोगों की मौत
ब्रिज पार करते समय हुआ हादसा
एक बचावकर्मी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पुल उस समय ढह गया जब लोग इसे पार कर रहे थे. बचाव अभियान अब भी जारी है. हादसे में घायल अमोल घुले के रिश्तेदार विकास निकम ने बताया, "वह अस्पताल जा रहा था, लेकिन जब वह पुल पार कर रहा था, तो पुल ढह गया. पुल इतना कमजोर था कि वह टूट गया. वह अपनी पत्नी की एमआरआई रिपोर्ट लेने आ रहा था, लेकिन रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया.
एनडीआरएफ ने 39 लोगों को बचाया
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि अब तक 39 लोगों को बचाया गया है, जबकि चार शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है. मावल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे इंद्रायणी का जलस्तर बढ़ गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ.
पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान में जुट गईं.
पीएम मोदी, शाह, फडणवीस ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना पर दुख जताया है. महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों की आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपए का ऐलान किया है.
कुंदमाला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां मानसून के दौरान काफी संख्या में पर्यटक आते हैं. रविवार होने के कारण पर्यटकों की संख्या अधिक थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

