F-35B Landing in India: ब्रिटेन के सैन्य विमान F-35 की केरल में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद लिया गया फैसला; लोगों ने जताई हैरानी
ब्रिटिश नेवी के F-35B जेट ने केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है. खबरों के मुताबिक, ये जेट HMS प्रिंस ऑफ वेल्स एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ा था, जो अरब सागर में तैनात है.
F-35B Landing in Thiruvananthapuram Airport: ब्रिटिश नेवी के F-35B जेट ने केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है. खबरों के मुताबिक, ये जेट HMS प्रिंस ऑफ वेल्स एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ा था, जो अरब सागर में तैनात है. तकनीकी दिक्कत की वजह से पायलट को शनिवार रात भारत में लैंडिंग करनी पड़ी. अब जेट हवाई अड्डे पर खड़ा है और रिफ्यूलिंग के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है. ये पहली बार नहीं है जब विदेशी मिलिट्री प्लेन भारत में लैंड हुआ हो, लेकिन F-35 जैसे एडवांस्ड स्टील्थ जेट का आना लोगों के लिए हैरानी की बात है.
सोशल मीडिया पर लोग मजाक भी कर रहे हैं, कोई कह रहा है इसे रिवर्स इंजीनियरिंग कर लो, तो कोई बिल भेजने की बात कर रहा है! दूसरी ओर, ये इवेंट भारत-ब्रिटेन के मिलिट्री कॉर्डिनेशन को भी दिखाता है.
ब्रिटेन के सैन्य विमान F-35 की केरल में इमरजेंसी लैंडिंग
BREAKING ⚠️
A @RoyalNavy F-35B made an emergency landing this morning at the Thiruvananthapuram airport. The F-35 is from the HMS Prince of Wales aircraft carrier that’s in the Arabian Sea on deployment. (Photo/@the_hindu) pic.twitter.com/tSYxh80EbI
— Shiv Aroor (@ShivAroor) June 15, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

