Coldrif कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक एस रंगनाथन गिरफ्तार, 20 बच्चों की मौत के बाद एक्शन
मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. मामले में मध्य पुलिस ने कार्रवाई करते हुए Sresan Pharmaceuticals के मालिक एस रंगनाथन (S Ranganathan) को गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. मामले में मध्य पुलिस ने कार्रवाई करते हुए Sresan Pharmaceuticals के मालिक एस रंगनाथन (S Ranganathan) को गिरफ्तार कर लिया है. यह वही कंपनी है, जिसने Coldrif कफ सिरप बनाया था, जिसे पीने के बाद मध्य प्रदेश में 20 बच्चों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि रंगनाथन को चेन्नई में बुधवार रात संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया. इस ऑपरेशन में तमिलनाडु पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस दोनों शामिल थीं. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लाया जाएगा, जहां यह मामला दर्ज है.
कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद सरकार सख्त, राज्यों को हर बैच की जांच के दिए आदेश.
छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें चेन्नई (तमिलनाडु) की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) लाया जाएगा.
चेन्नई से दबोचा गया कंपनी मालिक
Children's death linked to cough syrup | Chhindwara SP Ajay Pandey tells ANI that Sresan Pharma owner S Ranganathan was arrested last night. He will be presented before Chennai court (in Tamil Nadu) and brought to Chhindwara (MP) after securing transit remand.
— ANI (@ANI) October 9, 2025
बच्चों की मौत के बाद हड़कंप
छिंदवाड़ा जिले में दूषित कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 20 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस घटना के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया. परिजनों ने दवा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए और सरकार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
MP सरकार ने तमिलनाडु सरकार पर लगाया आरोप
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “राज्य में 20 बच्चों की मौत दूषित कफ सिरप पीने से हुई है और इसके लिए तमिलनाडु सरकार की गंभीर लापरवाही जिम्मेदार है.”
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2025 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

