देश

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा- चाय बागान के कामगारों के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में साल 2011 के बाद से चाय बागान में काम करने वाले कामगारों के कल्याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है.

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा- चाय बागान के कामगारों के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo Credit: IANS)

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में साल 2011 के बाद से चाय बागान में काम करने वाले कामगारों के कल्याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर अपने ट्वीट में कहा कि उनकी सरकार चाय बागान के कामगारों को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 35 किलोग्राम चावल भी उपलब्ध करा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस है। हमने साल 2011 से लेकर अब तक चाय बागान में काम करने वाले कामगारों के कल्याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि आवंटित की है.’’

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- 2019 में बीजेपी की राह आसान नहीं

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमने चाय बागान के कामगारों को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 35 किलोग्राम चावल, निशुल्क बिजली और पानी दिया.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाय पर्यटन के आयामों पर भी विचार कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2018 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).